Bihar News : गौरतलब है कि इससे पहले रविवार (14 सितंबर) को भी पटना के वीरचंद्र पटेल मार्ग पर संविदाकर्मियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। उस दिन स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए प्रशासन ने धारा 144 के जगह धारा 163 लागू कर दिया था। बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों ने इनकम टैक्स गोलंबर से लेकर वीरचंद्र पटेल मार्ग तक मार्च निकालते हुए जमकर नारेबाजी की थी