Waqf Act In Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (15 सितंबर) को बड़ा आदेश देते हुए वक्फ संशोधन एक्ट, 2025 के उस प्रावधान पर रोक लगा दी है जिसके तहत वक्फ बनाने के लिए किसी व्यक्ति को 5 साल तक इस्लाम का अनुयायी होना अनिवार्य था। शीर्ष अदालत ने कहा है कि यह प्रावधान तब तक स्थगित रहेगा जब तक यह तय करने के लिए नियम नहीं बन जाते कि कोई व्यक्ति इस्लाम का अनुयायी है या नहीं