कुलदीप यादव की फिरकी का जादू एशिया कप में कमाल दिखा रहा है. चाइनामैन स्पिनर ने शुरुआती 2 मैचों में 7 विकेट ले लिए हैं. कुलदीप को भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया था. उन्होंने एशिया कप में वापसी की और शानदार गेंदबाजी से लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब ले उड़े.