Vaishno Devi Yatra: पुलिस ने सुरक्षा घेरा तोड़ने और तीर्थस्थल बोर्ड के निर्देशों का उल्लंघन कर वैष्णो देवी यात्रा पर जाने के उनके प्रयास को विफल कर दिया। तीर्थस्थल तक जाने वाले रूट पर भूस्खलन की घटना के बाद यात्रा 26 अगस्त को स्थगित कर दी गई थी। इस हादसे में 34 श्रद्धालुओं की दुखद मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे