बर्खास्त किए गए विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों ने बीते शनिवार को पटना स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी सेवा में पुनः बहाली और सेवा नियमित करने की मांग कर रहे थे। बड़ी संख्या में संविदा कर्मी हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाज़ी करते रहे। यह प्रदर्शन तकरीबन एक घंटे तक चला।