प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 13 सितंबर को मणिपुर दौरे पर रहेंगे। दो साल पहले मैतेई और कुकी जनजाति के बीच संघर्ष भड़कने के बाद पीएम मोदी का यह पहला मणिपुर दौरा है। इस दौरान वह चुराचांदपुर और इंफाल में हिंसा से विस्थापित हुए लोगों से मिलेंगे और इसके साथ ही राज्य में विकास परियोजनाओं उद्घाटन भी करेंगे।