Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार सोमवार 8 अगस्त को एक बार फिर मजबूत शुरुआत के बाद लगभग सपाट बंद हुए। दोपहर के कारोबार में लगभग आधे प्रतिशत की तेजी देखी गई। लेकिन बाद में यह मजबूती कम हो गई। सेंसेक्स दिन के हाई से 400 अंक टूट गया और दिन के अंत में सपाट स्तर पर बंद हुए। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 77 अंक या 0.9 फीसदी बढ़कर 80,787.30 के स्तर पर बंद हुआ