(खबरें अब आसान भाषा में)
निवेशकों के लिए खुशखबरी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने Sovereign Gold Bond 2020-21 सीरीज VI का समय से पहले रिडेम्प्शन खोल दिया है। 2020 में 5,117 रुपये के दाम पर खरीदे गए ये बॉन्ड अब 10,610 रुपये प्रति यूनिट पर रिडीम हो रहे हैं। यानी सिर्फ 5 साल में निवेशकों को 107% से ज्यादा का फायदा मिल रहा है