(खबरें अब आसान भाषा में)
पूजा रानी ने लीवरपूल में जारी वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर एक मेडल पक्का कर लिया है. पहले दौर में बाई हासिल करने वाली 34 वर्षीय पूजा ने अपने अनुभव के दम पर देर रात क्वार्टर फाइनल में किशोरी कोटेरस्का को 3-2 से हराया.