Snakebite risk: जलवायु परिवर्तन के कारण भारत के चार सबसे खतरनाक सांप कॉमन करैत, इंडियन कोबरा, रसल वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर अब उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी से फैल सकते हैं, जिससे सांप काटने के मामले बढ़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रभावी जागरूकता, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और एंटीवेनम की उपलब्धता बढ़ाना बेहद आवश्यक हो गया है।