जनवरी 2025 की बात है और भारत सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के साथ एक अहम टेस्ट मैच खेल रहा था. लंच से पहले आखिरी ओवर था और पैट कमिंस की गेंद नाथन लायन के पास गई. शुभमन गिल, जिन्होंने एक घंटे से ज़्यादा समय तक कड़ी मेहनत की थी, अपना संयम खो बैठे और लंच से सिर्फ़ तीन गेंद पहले लायन की गेंद पर स्टंप आउट हो गए. ये मैच का एक अहम पल था और ऑस्ट्रेलिया ने इस मौके का पूरा फ़ायदा उठाया.