Oval Projects IPO Listing: ओवल प्रोजेक्ट्स इंजीनियरिंग एक इंफ्रा डेवलपमेंट कंपनी है जो देश भर में ऑयल एंड गैस, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, अर्बन डेवलपमेंट और एनर्जी सेक्टर्स पर काम करती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ की बात करें तो खुदरा निवेशकों तक का हिस्सा पूरा नहीं भर पाया था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?