भारत में यूएन जनसंख्या कोष (UNFPA) की नई मानद दूत, अभिनेत्री कृति सेनन का कहना है कि शिक्षा, आत्मसम्मान और बड़े सपने हर व्यक्ति के लिए ज़रूरी हैं, और साथ ही, अपने मूल्यों के लिए डटकर खड़े होना भी. उन्होंने यूएन एजेंसी के साथ एक विशेष बातचीत में कहा कि सिनेमा के पर्दे पर महिलाओं को केवल ‘देवी’, ‘अबला नारी’ या ‘आदर्श लड़की’ की छवि तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें एक इनसान की तरह पेश किया जाना होगा, जिनके अपने सपने, महत्वाकांक्षाएँ और ख़ामियाँ हों, जैसे किसी भी पुरुष पात्र में दिखाई जाती हैं… (वीडियो)