Baisi Assembly Seat: बायसी सीट का राजनीतिक इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। यहां कई बार पार्टी बदलकर नेताओं ने जीत दर्ज की है। 2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM के उम्मीदवार सैयद रुकनुद्दीन अहमद ने BJP के विनोद कुमार को हराकर जीत हासिल की थी। 2015 के चुनाव में यह सीट RJD के खाते में गई थी। उस वक्त अब्दुस सुभान ने निर्दलीय उम्मीदवार बिनोद कुमार को हराकर जीत दर्ज की थी