छोटी कारों पर जीएसटी 28 फीसदी से घटकर 18 फीसदी हो जाने से ग्राहकों की दिलचस्पी मारुति स्विफ्ट, ह्यूंडई आई20, टाटा पंच जैसी गाड़ियों में बढ़ सकती है। लेकिन, ज्यादा फायदा SUV को होगा। अभी एसयूवी पर 28 फीसदी जीएसटी और 22 फीसदी सेस लगता है। इससे कुल टैक्स बढ़कर 50 फीसदी तक पहुंच जाता है। अब एसयूवी जैसी बड़ी गाड़ियों पर 40 फीसदी का टैक्स लगेगा