MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के प्रसिद्ध सरकारी अस्पताल में चूहों ने पिछले 48 घंटों के दौरान दो नवजात बच्चों के शरीर को कुतर दिया। उनमें शामिल एक लड़की की मंगलवार (2 सितंबर) को मौत हो गई। चूहों के हमले के बाद नवजात बच्ची की मौत के कारण अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है