(खबरें अब आसान भाषा में)
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि वह प्रतिष्ठित एशेज श्रृंखला में खेलने के लिए ‘जो कुछ भी जरूरी हो’ वह करेंगे. कमिंस कमर की चोट से जूझ रहे हैं जो उन्हें संभवत: जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान काम के अधिक बोझ के कारण लगी थी.