गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक (Alphabet Inc) को एक अमेरिकी कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने आदेश दिया कि गूगल को एंटीट्रस्ट मुकदमे की सजा के रूप में अपने वेब ब्राउजर ‘क्रोम (Chrome)’ को बेचने की जरूरत नहीं है। इस फैसले के बाद अल्फाबेट के शेयर मंगलवार को आफ्टर-आवर ट्रेडिंग के दौरान 7-8% तक उछल गए