मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने चेतावनी जारी की है। IMD के मौसम वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने मंगलवार (2 सितंबर) को कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है