Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार (2 सितंबर) को एक एडवाइजरी जारी कर बताया कि यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण पुराने लोहे के पुल को बंद कर दिया गया है। यह मंगलवार (2 सितंबर) शाम 4 बजे से अगली सूचना तक बंद रहेगा। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया है। इसके अलावा भारी बारिश की वजह से दिल्ली की कई अन्य सड़कों को भी बंद करना पड़ा है