(खबरें अब आसान भाषा में)
Apple ने अपनी विंटेज लिस्ट में iPhone 8 Plus के 64GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को जोड़ दिया है। अब इसे कई देशों में बेचना भी बंद कर दिया गया है। विंटेज लिस्ट में शामिल होने का मतलब है कि यह डिवाइस अब पुराना माना जाएगा और इस पर कंपनी की रिपेयर सर्विस भी काफी हद तक बंद हो जाएगी।