Afghanistan earthquake: पूर्वी अफगानिस्तान में रविवार देर रात आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में 800 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2,800 से अधिक लोग घायल हो गए। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत ने काबुल में 1,000 परिवारों के लिए टेंट पहुंचा दिए हैं। साथ ही भारतीय मिशन द्वारा काबुल से कुनार तक 15 टन खाद्य सामग्री भी तुरंत पहुंचाई जा रही है