नोएडा में ऑप्टिमस इंफ्राकॉम लिमिटेड में देश के पहले मोबाइल फोन टेम्पर्ड ग्लास बनाने वाले प्लांट के उद्घाटन के मौके पर अश्विनी ने ये बात कही। नोएडा की इस यूनिट में हर साल करीब 2.5 करोड़ टेम्पर्ड ग्लास बनाने का लक्ष्य है। मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के मजबूत घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक अहम कदम है