सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं 2023’ रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में देश में सबसे ज़्यादा सड़क हादसों और मौतों की वजह तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाना रही। यह रिपोर्ट मंत्रालय के परिवहन अनुसंधान विंग ने तैयार की है, जिसके लिए सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और देश के 10 लाख से ज़्यादा शहरों से पुलिस विभागों के आंकड़े जुटाए गए