जेडी वेंस वेंस ने बृहस्पतिवार को USA टुडे अखबार को दिए इंटरव्यू में 79 साल के ट्रंप के स्वास्थ्य के बारे में चल रही अटकलों को खारिज कर दिया। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति का स्वास्थ्य बहुत अच्छा है और मुझे उम्मीद है कि ट्रंप अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।’’ उन्होंने साथ ही कहा कि उनकी वर्तमान भूमिका ने उन्हें जरूरत पड़ने पर राष्ट्रपति पद संभालने के लिए सबसे बेहतर तरीके से तैयार किया है