सैमसंग इंडिया के चेन्नई प्लांट में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल करीब एक महीने के बाद आज 15 अक्टूबर को समाप्त हो गई। कर्मचारियों और कंपनी के मैनेजमेंट के बीच चली बातचीत में सभी मुद्दो को सुलझा लिया गया है। इसके बाद मैनेजमेंट ने कर्मचारियों के लिए कई वेलफयर स्कीमों का ऐलान किया है। मैनेजमेंट ने यह भी साफ किया कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह की अनुचित कार्रवाई नहीं की जाएगी