नई बिल्डिंग की पहली मंजिल पर कॉन्सुलर सेक्शन है, जहां आम लोग वीजा और अन्य सेवाओं के लिए आ सकते हैं। 11वीं मंजिल पर प्रशासनिक और व्यापार से जुड़ा कार्यालय बनाया गया है। यह जगह पहले 1951 से 2008 तक सैन फ्रांसिस्को के फेडरल बैंक की सीएटल ब्रांच के रूप में इस्तेमाल होती थी। साल 2013 से इसे अमेरिका की राष्ट्रीय ऐतिहासिक धरोहर सूची में शामिल किया गया है