सन 1969 में जिन छह नेताओं के टिकट कटे थे, उनके नाम हैं के.बी. सहाय, महेश प्रसाद सहाय, सत्येंद्र नारायण सिन्हा, राम लखन सिंह यादव, अंबिका शरण सिंह और राघवेंद्र नारायण सिंह। उपर्युक्त नेताओं के खिलाफ सन 1967 में महामाया प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में बनाई गई संयुक्त मोर्चा सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग बनाया था