Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का नाम आते ही सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश में उत्साह का माहौल बन जाता है। इस भक्ति और उल्लास के रंग में बॉलीवुड भी पीछे नहीं रहता। कई सितारों के घर बप्पा की स्थापना होती है, वहीं हिंदी फिल्मों में गणेशोत्सव के भव्य दृश्यों और गानों ने भी दर्शकों का दिल जीता है