यूएसए में मैरीलैंड के केव्स वैली गोल्फ क्लब में खत्म हुआ टूर्नामेंट सिर्फ एक शॉट की वजह से ऐतिहासिक बन गया. फाइनल राउंड में ब्रिटिश गोल्फर टॉमी फ्लीटवुड ने सेवन अंडर से शुरुआत की और पार 4 सेकंड होल में बर्डी लगाया. उनका शॉट दमदार था, लेकिन बॉल होल के बिल्कुल करीब जाकर रुक गई. टॉमी को लगा कि अब तो मैच गया हाथ से, लेकिन तभी चमत्कार हुआ.होल के पास अटकी बॉल के ऊपर एक मक्खी उड़ती हुई आई और उस पर बैठ गई. इसके बाद बॉल सरकती हुई होल में चली गई