(खबरें अब आसान भाषा में)
सरकार टैक्स सिस्टम को सरल और आम आदमी के लिए सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। अगले महीने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक में ब्रांडेड कपड़े और कई खाने-पीने की वस्तुओं को 5 प्रतिशत के जीएसटी स्लैब में लाने का प्रस्ताव रखा जा सकता है।