Cloudburst in Doda: तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के बीच जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार (26 अगस्त) को बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई। इससे पहले कठुआ और किश्तवाड़ में भी इसी तरह की आपदाएं आई थीं। अधिकारियों ने बताया कि अचानक हुई भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई जिससे 10 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं