ग्लोबल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch Ratings) ने भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को स्टेबल आउटलुक के साथ ‘BBB-‘ पर बरकरार रखा है। एजेंसी का कहना है कि मौजूदा वित्त वर्ष 2026 में भारत की GDP ग्रोथ रेट 6.5% की मजबूत दर से बढ़ सकती है। एजेंसी ने कहा कि जीएसटी में प्रस्तावित सुधारों और दूसरे नीतिगत कदमों से इस ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। हालांकि दूसरी ओर, ऊंचा कर्ज स्तर भारत की क्रेडिट क्वालिटी के लिए एक कमजोरी बना रहेगा