(खबरें अब आसान भाषा में)
Microsoft India R&D: टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इंडिया (R&D) ने हैदराबाद के शहर के गाचीबौली स्थित Phoenix Centaurus में 2.64 लाख वर्ग फुट जगह किराए पर ली है। यह अनुबंध टेबल स्पेस टेक्नोलॉजीज के साथ 5 साल के लिए साइन किया गया है। जिसके तहत कंपनी हर महीने लगभग 5.4 करोड़ रुपये किराया देगी।