RSS के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के अनुसार, तीन दिवसीय कार्यक्रम में संघ से प्रेरित संगठनों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी, समकालीन चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और 2025-26 में संगठन के शताब्दी वर्ष के लिए योजनाएं तैयार की जाएंगी। बैठक में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन प्रमुख बीएल संतोष, और सुनील बंसल, शिवप्रकाश, सौदान सिंह और वी सतीश जैसे अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे