पाकिस्तान स्थित समा टीवी को दिए इंटरव्यू में राजनीतिक विश्लेषक नजम सेठी ने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की धमकी को दोहराया। उन्होंने कहा कि अगर भारत सिंधु नदी पर बांध बनाकर पानी रोकेगा तो पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा। सेठी ने कहा, “अगर आप हमारा पानी रोकेंगे, तो हम एक नहीं, बल्कि दस मिसाइलें दागेंगे। हमारे पास इसका पूरा इंतज़ाम है