Titagarh Rail Shares: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड को बनारस लोकोमोटिव वर्क्स से लगभग 91.12 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि उसे यह ऑर्डर WAG-9HC लोकोमोटिव्स के शेल असेंबली के लिए मिला है और इसे 31 अगस्त 2026 तक पूरा किए जाने की उम्मीद है