Uttarakhand Cloudburst: भारी बारिश और मलबे के कारण कई सड़कें बंद हो गई है। थराली-ग्वालदम सड़क मिंगगाडेरा के पास बंद हो गई है और थराली-सगवाड़ा सड़क भी बंद हो गई है, जिससे आवाजाही रुक गई है। चमोली के DM संदीप तिवारी ने बताया कि टीमें प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही हैं। नुकसान का पूरा जायजा लेने और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास जारी है