इंश्योरेंस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने कहा कि हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम को जीएसटी से छूट देने का कदम स्वागतयोग्य है। लेकिन, अगर इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर के बिना ऐसा किया जाता है तो इससे प्रीमियम 7-10 फीसदी तक बढ़ सकता है। इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स महंगे होने से इनमें लोगों की दिलचस्पी घट सकती है