SUV To Be Launch In India: भारत में हाइब्रिड SUVs की मांग तेजी से बढ़ रही है। कई बड़े कार निर्माता कंपनियां जैसे मारुति, महिंद्रा, हुंडई, होंडा और किआ अगले दो-ढाई वर्षों में हाइब्रिड तकनीक से लैस 15 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ये गाड़ियां न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर हैं बल्कि फ्यूल एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस में भी अनूठी साबित होंगी।