दुनिया के सबसे बड़े फास्ट फूड ब्रांड मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) और लोकप्रिय K-pop ग्रुप BTS ने अपनी नई हैप्पी मील रिलीज की घोषणा की है। यह कोलैबरेशन 3 सितंबर से 66 देशों में लॉन्च होगा, जिसमें BTS के TinyTAN कैरेक्टर्स पर आधारित मिनी फिगर भी शामिल होंगे। लेकिन इस बार फैन्स की प्रतिक्रिया मिश्रित है और कुछ आलोचनाएं भी सामने आईं हैं।