अरविंद केजरीवाल, जो गिरफ्तार होने वाले भारत के पहले मुख्यमंत्री हैं, कम से कम छह महीने तक सलाखों के पीछे से दिल्ली की सरकार को चला रहे थे। RJD के वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव, जिनके मुख्यमंत्री रहते कई भ्रष्टाचार मामलों और सजाओं का सामना करना पड़ा, उन्होंने जेल से सरकार तो नहीं चलाई थी। लेकिन उन्होंने खुद से पद नहीं छोड़ा था, बल्कि हालात के दबाव में उन्हें मजबूर होकर इस्तीफा देना पड़ा