Abbas Ansari hate speech case: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2022 के नफरती भाषण मामले में पूर्व सांसद मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की दोषसिद्धि गुरुवार (20 अगस्त) को रद्द कर दी। जस्टिस समीर जैन ने विशेष सांसद-विधायक अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें उन्हें दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी