Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 19 अगस्त को लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद हुए। ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों के बीच बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 370.64 अंक या 0.46 फीसदी बढ़कर 81,644.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 103.70 अंक या 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 24,980.65 के स्तर पर आ गया