Voda Idea Shares: वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी रही। यह स्थिति तो तब है, जब कंपनी का सब्सक्राइबर बेस लगातार तीसरी तिमाही अप्रैल-जून 2025 में सिकड़ा है और ब्रोकरेज फर्मों ने इसका टारगेट प्राइस घटाया है। जानिए इसके शेयरों में तेजी की वजह क्या है?