Rupee Vs Dollar: घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे बढ़कर 87.39 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार शुल्क के मुद्दे पर अनिश्चितता के कारण बाजार सहभागियों के सतर्क रहने की संभावना है