(खबरें अब आसान भाषा में)
देशभर में हाईवे पर टोल टैक्स चुकाने का सबसे आसान और तेज तरीका अब FASTag बन चुका है। हाल ही में सरकार ने FASTag का एनुअल पास भी लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से हो चुकी है। लेकिन साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने के लिए FASTag को अपने नए हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।