Vice Presidential election 2025: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के कुछ सप्ताह बाद केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने रविवार (17 अगस्त) को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया। बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा, “महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे”