Vice Presidential Election 2025: केंद्र में सत्तारूढ़ NDA ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अधिकृत किया है। दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में संसदीय दल की बैठक जारी है। इस बैठक में PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल हैं