उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। दुर्गा मंदिर से भंडारा खाकर वापस घर लौट रही नाबालिग के साथ दरिंदों ने गैंगरेप किया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता दुर्गा मंदिर में भंडारा खाने गई थी। जब वो वापस लौट रही थी तब 4 युवकों ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया। कौशांबी पुलिस स्टेशन में पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ये मामला कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना इलाके का है और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि जब पीड़िता के परिवार वालों ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने में पहुंचकर कर लिखित तहरीर दी।